सारण:करिंगा पंचायत के बड़ा मगाईडीह पोखरा छठ घाट होगा नव निर्माण, छपरा विधायक ने किया शिलान्यास

छपरा
छपरा सदर प्रखंड के करिंगा पंचायत के बड़ा मगाईडीह पोखरा पर छठ घाट का अब दिन बहुरेगा । छठ घाट के नव निर्माण का शिलान्यास विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने नारियल फोड़ कर किया। विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के अंतर्गत बनने वाले इस छठ घाट से ग्रामीणों को काफी लाभ होगा।इस शिलान्यास के मौके पर भाजपा नेता श्याम बिहारी अग्रवाल,राजेश फैशन,अभिनव कुमार सिंह संवेदक,करिंगा के मुखिया सुनील कुमार महतो,छोटन कुमार,विकास कुमार सिंह,राजेश्वर प्रसाद,जयप्रकाश जी,बृजराज सिंह,जिउत साह,गौतम जी आदि काफी संख्या में गाँव के लोग उपस्थित हुए।




Recent Comments