पटना। गुरुवार को वैशाली जिले हाजीपुर स्थित एच डी एफ सी बैंक से लूट की बड़ी बारदात को अपराधियो ने अंजाम देकर फरार हो गए।बताया गया है कि एक करोड़ 19 लाख की लूट बताई जा रही है । मौके पर पुलिस अधीक्षक मनीष,कुमार सदर एसडीपीओ राघव दयाल समेत कई थाने की पुलिस बल घटना स्थल पर पहुच कर मामलें में विस्तृत जानकारी जुटाने के साथ ही अपराधियों की तलाश में जुट गई है।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार अपराधी बैंक खुलने के बाद हथियार के बल बैंक कर्मियों को बंधक बना लिया और उसके बाद बैंक की रकम 1.19 करोड़ की राशि लूट कर हथियार लहराते फरार हो गए।