छपरा। शहर के कटहरी बाग महारानी स्थान स्थित पानी का मोटर पिछले 10 दिनों से जला पड़ा है जिससे 50,हजार से अधिक आबादी प्रभावित है इसको लेकर सारण के डीएम को स्थानीय लोगों द्वारा एक आवेदन दिया गया है जिसमें कहा गया है कि कटहरी बाग महारानी स्थान स्थित पानी टंकी का मोटर पिछले 10 दिनों से जला पड़ा है विभाग को बार बार कहने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रहा है एक तरफ लोग करोना से लड़ रहे हैं तो दूसरी और पानी की संकट से भी लड़ रहे हैं इस दोहरी मार का कई वार्ड के लोग सजा भुगत रहे हैं स्थानीय लोगों की मानें तो इसी पानी टंकी से लोगों की दिनचर्या शुरू होती है मोटर जलने से अब लोग आसपास के चापाकल से पानी भरने को मजबूर है पानी की सबसे अधिक परेशानी महिलाओं और बच्चों को हो रही है स्थानीय लोगों ने डीएम से अविलंब इस पर कार्रवाई करने की मांग की है।