सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म , टॉफी देने के बहाने से ले गया बच्ची को बनाया हवस का शिकार
#आरोपी फरार

रिपोर्ट / सन्नी भगत
नवादा :एक बार फिर मानवता को शर्मशार करने का मामला प्रकाश में आया है।हवस की शिकारियों ने 7 वर्षिय बच्ची को अपने हवस का शिकार बनाया है।घटना हिसुआ थाना क्षेत्र के खीरनबीघा गांव की सात वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित बच्ची की माँ गेहूं का बोझा ढोने के लिए खेतों की ओर गई हुई थी। इस दौरान बच्ची को घर मे अकेला पाकर गांव के ही 14 वर्षीय सत्येंद्र ने बच्ची की टॉफी देने के बहाने से ले गया और बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।
खेत से वापस लौटने पर बच्ची की माँ ने बच्ची को रोता हुआ देखा। मां के द्वारा पूछे जाने पर बच्ची ने रोते हुए पूरा मामला मां को बताया। घटना की जानकारी पाकर आरोपी को ढूंढने के प्रयास किया गया, परन्तु वह मौके से फरार पाया गया।
पीड़ित के परिजनों द्वारा मामले की सूचना हिसुआ थाने को दी गई।
हिसुआ थाना की पुलिस अवर निरीक्षक प्रमिला कुमारी ने बताया कि पीड़ित बच्ची की चिकित्सा व चिकित्सीय जांच के लिए नवादा सदर अस्पताल लाया गया है। फिलहाल बच्ची की हालत स्थिर है औऱ इलाज जारी है।वही थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।