पाॅलीथिन बंदी को लेकर एकमा नगर पंचायत की टीम ने की छापेमारी, पर्चा काट हजारों रूपये की हुई वसुली
——————————————
रसूलपुर /एकमा(सारण) : -सरकार द्वारा पाॅलीथिन बंदी को लेकर एकमा नगर पंचायत की टीम ने सख्ती बरतना शुरू कर दिया है।गुरुवार को कार्यपालक पदाधिकारी हरिशचन्द्र के नेतृत्व में एकमा नगर पंचायत की टीम ने एकमा बाजार में छापेमारी की।वहीं पाॅलीथिन पर पाबंदी के बावजूद पाॅलीथिन रखने पर टीम ने पतंजली स्टोर समेत आधा दर्जन दुकानों में छापेमारी कर पाॅलीथिन रखने पर जुर्माना लगाया।इस दौरान टीम ने पर्चा काटकर तीन हजार चार सौ रूपये की वसुली की।बतातें चलें कि इसके पूर्व भी टीम ने छ:हजार पाँच सौ रूपये की वसुली की थी।