
नीतीश कुमार ने स्पष्ट कहा-“मन में किसी प्रकार का भ्रम न रखें… हमलोग एनडीए में हैं… एनडीए में रहेंगे… बिहार में 2020 का चुनाव साथ लड़ेंगे..!”
पटना: रविवार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में नीतीश कुमार ने स्पष्ट रूप से कहा, “मन में किसी प्रकार का भ्रम न रखें… हमलोग एनडीए में हैं… एनडीए में रहेंगे… बिहार में 2020 का चुनाव साथ लड़ेंगे..!”मालूम हो कि केंद्रीय मंत्रिमंडल में जदयू की सांकेतिक हिस्सेदारी नहीं स्वीकारने के बाद जदयू नेताओं के बयान को लेकर तरह तरह के कयास लगाये जा रहे है।इस बैठक में मुख्यमंत्री व जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर, प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ट नारायण सिंह,वरिष्ठ नेता केसी त्यागी समेत अन्य मंत्री व पार्टी के वरिष्ठ लोग उपस्थित थे।




Recent Comments