सारण में कोरोना पॉजिटिव नए मरीजों की संख्या में अप्रत्याशित कमी
● 30 मई को 3009 जांच में कोरोना पॉजिटिव की संख्या केवल आठ

छपरा। रविवार को कोरोना जांच के आंकड़े राहत वाली थी, जिसमें 3009 सैंपल की जांच के केवल आठ कोरोना पॉजिटिव पाए गए।कोरोना के दूसरी लहर में अब तक के रिकॉर्ड में एक दिन का आंकड़ा सबसे कम का है।इससे प्रतीत होता दिख रहा है कि अब कोरोना के मामलों में नए केस की संख्या लगातार घट रही है।रविवार के आंकड़े के अनुसार 3009 के सैंपल में रैपड एंटीजन किट से 2212, ट्रू-नाट से 117 और आरटीपीसीआर से 680 सैंपल कलेक्शन किया गया था।जिसके जांच रिपोर्ट में कुल कोरोना पॉजिटिव की संख्या 8 बताई गई है।जिसमें सोनपुर शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में एक- एक छपरा सदर ग्रामीण में दो, परसा, नगरा और दरियापुर में एक एक कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं।जो अब तक का एक दिन में रिकार्ड कम संख्या है।




Recent Comments