
मांझी(सारण)। स्थानीय दलन सिंह उच्च विद्यालय में सम्पन्न फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल मैच में एस एस क्लब मांझी ने वाई एम सी क्लब दिघवारा को पांच तीन से पराजित कर फाइनल में प्रवेश कर लिया। अब शनिवार को फाइनल मैच में मांझी का मुकाबला बलिया की टीम से होगा। जीत हार का फैसला ट्राइब्रेकर के आधार पर हुआ। मैच में युवा नेता शैलेश यादव कृष्णा सिंह पहलवान तारकेश्वर नंद तिवारी बशीर अहमद बबलू संजय कुमार यादव तथा दारा सिंह आदि मौजूद थे। संचालन जुबैर अहमद ने किया।




Recent Comments