समारोहपूर्वक मनाया गया बैंक ऑफ इंडिया का स्थापना दिवस
संवाददाता, छपरा
भारत की बैंकिग व्यवस्था में अग्रणी बैंक ऑफ इंडिया का 113 वा स्थापना दिवस समारोह समारोहपूर्वक मनाया गया। इस दौरान शहर के गुदरी बाजार में अवस्थित बैंक ऑफ इंडिया शाखा में शाखा प्रबंधक कुमार अभेद ने केक काटकर बैंक का स्थापना दिवास समारोह मनाया। इस दौरान बैंक में आये ग्राहकों को भी जलपान कराया गया।

स्थापना दिवस को ले बैंक को गुब्बारे व फूल से सजाया गया था। शाखा प्रबंधक कुमार अभेद ने बताया कि आज बैंक ऑफ इंडिया का 113वा स्थापना दिवस समारोह है जबकि गुदरी बाजार शाखा के भी आज तीन वर्ष पुरे हुवे हैं।
अभेद ने कहा कि बैंक ऑफ इंडिया अपने ग्राहकों की बेहतर सेवा के लिए संकल्पित है।
इस दौरान दीपक कुमार झा, प्रभात कुमार रंजन, सुनील गावस्कर, वरुण कुमार, सूरज कुमार आदि उपस्थित थे।




Recent Comments