बेतिया – नौतन:– मानव श्रृंखला को ले बीडीओ ने निकाली जागरूकता के लिए मोटरसाइकिल रैली
न्यूज इनपुट मदन सिंह नौतन (प.चं) बिहार :–
नौतन ‘– गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय से बीडीओ शैलेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व मे बाल विवाह व दहेज उन्मूलन के पक्क्ष मे मानव श्रृंखला लगाने को लेकर मोटरसाइकिल रैली निकाली गयी । मोटरसाइकिल रैली मे बीडीओ के साथ जनप्रतिनिधि जगदीशपुर मुखिया साहेब हुसैन अंसारी बरदाहा मुखिया बिनदेशवरी पासवान व झाखरा मुखिया जयप्रकाश के साथ प्रखंड आवास सहायक जितेन्द्र कुमार कार्यपालक राजेश कुमार अनिल कुमार नवीन कुमार व अंचल कर्मीयो सामिल रहे। रैली प्रखंड मुख्यालय से होते हुए पूर्वी पंचायत बरदाहा पंचायत झाखरा पंचायत से पुनः मुख्यालय लौटी।रैली के दौरान नारे भी लगाये गये जिसमे — आओ सब मिलकर बात करे बंद हो दहेज शुरुआत करे ।– कम उम्र की शादी रोके जीवन की बर्बादी रोके ।– बेटा बेटी एक समान दहेज लेकर मत करो अपमान आदि नारो से पुरा वातावरण गुंज उठा।बाइक रैली का उदेश्य 21 जनवरी को मानव चैन बनाकर समाज मे अभिशाप बनकर फैली कुप्रथा को खत्म करना और नये समाज का निर्माण करना है ताकि समाज उथान हो देश उन्नति के शिखर पर पहुचे ।




Recent Comments