बेतिया – ” चंपारण अदबी मंच ” के सौजन्य एवं बगहा ” सिविल कोर्ट कर्मचारी संघ ” के सहयोग
न्यूज इनपुट विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिमी चंपारण बिहार:–
” चंपारण अदबी मंच ” के सौजन्य एवं बगहा ” सिविल कोर्ट कर्मचारी संघ ” के सहयोग बरोज़ को डाक्टर शकील अहमद मोईन के जन्म दिवस (Birthday) के मौक़े पर एक कार्यक्रम का आयोजन सहज योग केंद्र बगहा २ में हुआ। जिसमें अखिल भारतीय न्यायिक कर्मचारी महासंघ ( AIJEC ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मशहूर शायर और मंच संचालक जनाब शकील अहमद मोईन साहब के योगदान को याद किया गया। कार्यक्रम के पहले सत्र में ” उदगार” दूसरे सत्र में “कवि गोष्ठी” और तीसरे सत्र में “संगीत” का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम की शुरुआत में सभी उपस्थित प्रबुद्ध जनों ने डाक्टर शकील अहमद मोईन साहब की उपलब्धियों को स्मरण करते हुए उन्हें माला पहनाकर और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। डाक्टर शकील अहमद मोईन द्वारा राष्ट्रीय स्तर के मुशायरों में बेहतरीन मंच संचालन और उनकी मेयारी शायरी के मद्देनज़र अगले वर्ष, “चंपारण अदबी मंच” के बैनर तले “जश्ने शकील” के नाम से एक अखिल भारतीय मुशायरे के आयोजन की भी घोषणा की गई। जिसमें अखिल भारतीय न्यायिक कर्मचारी महासंघ ( AIJEC ) के राष्ट्रीय स्तर के नेताओं और देश भर के नामचीन शायरों को आमंत्रित करने का फ़ैसला किया गया।
कवि गोष्ठी में जनाब आज़ाद अज़हर ( बेतिया ) ने अपनी बेहतरीन ग़ज़ल और पढ़ने के ज़बरदस्त अंदाज़ से महफ़िल लूट लिया। साथ ही बेतिया अदबी मंच के अध्यक्ष जनाब एम एम वफ़ा साहब, बगहा जिला जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष जनाब मुश्ताक अहमद “मुज़्तर” साहब और घुघली से चलकर आए श्री चंद्रमौली मिश्रा जी ने भी अपनी बेहतरीन रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। आख़िर में भोजपुरी सम्राट के नाम से जाने जाने वाले श्री रबीस पांडे जी ने अपने भोजपुरी गीतों के साथ बेहतरीन समापन किया।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री अखिलेश्वर नाथ त्रिपाठी जी,संचालन कर रहे श्री अविनाश पांडे जी और कार्यक्रम के आयोजन कर्ता श्री मनोज कुमार सिंह “सहज” जी ने भी अपनी रचनाओं से मन मोहने का काम किया। शायरी की विधा में हाथ आज़मा रहे श्री राकेश सिंह जी ने अपनी बेहतरीन कविता और अब्दुल ग़फ़्फ़ार ने अपनी बेहतरीन ग़ज़ल से छाप छोड़ने का काम किया।
अन्य उपस्थित गणमान्य लोगों में ” चंपारण अदबी मंच ” के अध्यक्ष जनाब अतीउर्रहमान उर्फ़ नन्हे बाबू, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और वरिष्ठ अधिवक्ता श्री इंदू भूषण पांडे जी,जदयू नेता जुगनू आलम साहब और मोहम्मद निज़ामुद्दीन साहब, एम ए वाई के संस्थापक श्री स्वामी पद्मेश जी,डाक्टर तारिक़ अनवर और डाक्टर जावेद साहब, निरंकारी मिशन के श्री सुनील उपाध्याय जी,सिविल कोर्ट के श्री ब्रजभूषण मिश्रा जी,श्री नवीन कुमार जी, विनोद कुमार जी,तन्ज़ीम रब्बानी साहब और मोहम्मद लैस साहब शामिल हैं।




Recent Comments