पानापुर(सारण) आज से करीब पांच माह पूर्व पानापुर गांव से गायब  नाबालिग युवती को पुलिस ने शुक्रवार को तरैया बस स्टैंड से बरामद किया । इस मामले में अपहृता के पिता ने पानापुर थाने में अपनी नाबालिग पुत्री के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करायी थी जिसमे अपने ही गांव के पांच लोगों को नामजद किया था । थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि बरामद युवती को 164 के बयान के लिए शनिवार को न्यायालय भेजा जाएगा ।