पानापुर (सारण)थाना क्षेत्र के मुरलीमठ गांव पुलिस ने छापेमारी कर पांच लीटर शराब के साथ धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार धंधेबाज मुरलीमठ गांव निवासी मजिस्टर गिरि बताया जा रहा है।पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि वह शराब बेच रहा है इसी सूचना के बाद एसआई बच्ची देवी ने छापेमारी कर शराब के साथ उसे गिरफ्तार कर लिया।थानाध्यक्ष महम्मद जफरुद्दीन ने बताया गिरफ्तार धंधेबाज के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।