तरैया(सारण)। थाना क्षेत्र के भटगांई
पंचायत के परौना गांव में एक महिला द्वारा अपनी 7 वर्षीय बच्ची के साथ तालाब में डूब कर आत्महत्या करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। मृतका चांदनी देवी उम्र लगभग 35 वर्ष द्वारा अपनी 7 वर्षीय बच्ची सृष्टि के साथ परौना उत्क्रमित उच्च विद्यालय के तालाब में डूब कर आत्महत्या कर लेने की बात जंगल में आग की तरह फैल गई ।स्थानीय तैराक के द्वारा पुलिस के के समक्ष तालाब से मृतका और उसकी बच्ची का शव निकाला गया। परिजनों के मुताबिक चांदनी देवी का वर्ष 2007 में विवाह मशरक प्रखंड के गंगौली गांव में पिंटू सिंह से संपन्न हुआ था। दांपत्य जीवन में अनबन के कारण मृतिका 2009-10 से ही मायके परौना मायके में रहकर अपनी दो बचियों की परवरिश कर रही थी।घटना की खबर सुनकर मृतका के ससुराल वाले पति जेठ, देवर और महिलाएं परौना पहुंचे ।पिता शंभूनाथ सिंह ने चांदनी देवी के नाम से गांव में जमीन भी खरीदी थी । मृतका चांदनी देवी अपने बच्चों के साथ अपने पिता शंभू सिंह के पैतृक आवास में रह रही थी पुलिस ने मृत मां बेटी के शव को को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्यवाही कर रही है। मृतका का मोबाइल फोन भी पुलिस के द्वारा ले लिया गया है । मृतका के पिता शंभू सिंह गांव से बाहर नौकरी करते हैं।स्वजनों द्वारा इस घटना के बारे में शंभु सिंह को सूचित कर दिये जाने की बात कही जा रही है।ग्रामीणों के बीच इस हृदयविदारक घटना को लेकर तरह-तरह की बातें चर्चा में है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और कॉल रिकॉर्ड से इस अप्रत्याशित घटना की जानकारी मिल पाएगी