छपरा।खैरा थाना क्षेत्र के कृष्णा चौक के समीप शुक्रवार की देर संध्या तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने बाइक सवार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई तथा बाइक पर बैठे दूसरे व्यक्ति गम्भीर रूप से घयल हो गए।उक्त मृतक युवक थाना क्षेत्र के ककड़िया मठिया गांव निवासी शंभू गिरी के 25 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार बताया जाता है तथा रिश्ते के चाचा शिवभुवन गिरी के पुत्र अमर गिरी गम्भीर रूप से घायल है।घटना के बाद स्थानीय लोगो के सहयोग से आनन फानन में घायल को छपरा सदर अस्पताल इलाज के लिए भेज दिया।घटना स्थल से प्राप्त जानकारी अनुसार शुक्रवार की देर संध्या छपरा के तरफ से अपनी बाइक से अपने घर ककरिया लौट रहे थे उसी वक्त छपरा के तरफ से ही मढ़ौरा जा रहा एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार को अपने चपेट में ले कर कुचल दिया तथा घसीटते हुए बाइक सहित करीब 100 मीटर आगे खींच कर ले गया।जिसमें भतीजे चंदन की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।वही घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़ कर भाग गया।घटना से आक्रोशित ग्रामीणों सड़क को जाम कर दिया।घटना की सूचना पाकर खैरा थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने दल बल के साथ पहुँचकर सड़क जाम कर रहे लोगो को समझा बुझा रहे थे।