देशी शराब निर्माण के लिए कैरी की जा रही कच्ची सामग्री के साथ तीन धंधेबाज गिरफ्तार

परसा-गुप्त सूचना के आधार पर स्थानीय पुलिस ने शनिवार को बाजार स्तिथ वीरेंद्र मॉर्केट के समीप से देशी शराब बनाने वाले सामाग्री ऑटो पर लोड 350 किलो मीठा तथा 25 किलो नासादर के साथ तीन धंधेबाज को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार धंधेबाज दरियापुर थाना क्षेत्र दरिहरा सराय गाँव निवासी राम बाबू चौधरी पुत्र मणिकांत कुमार तथा स्व पशुपति सिंह का पुत्र राजेश कुमार बताया गया है।थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि उत्पाद अधिनियम के तहत तीनो गिरफ्तार धंधेबाज पर प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया।पुलिस आगे की करवाई कर रही है।




Recent Comments