
पशु अस्पताल हमेशा बंद रहने से ग्रामीण आक्रोशित, किया प्रदर्शन
मशरक (सारण) :
प्रखंड क्षेत्र के नवादा गांव में स्थापित प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय कोड़राॅव में हमेशा ताला बंद रहने तथा चिकित्सक व कर्मी के नही आने से आजिज ग्रामीणों का गुस्सा आखिर गुरूवार को फुट ही पड़ा। दर्जनो पशुपालको ने चिकित्सक विहीन अस्पताल व अस्पताल में हमेशा ताला बंद रहने के विरोध में जम कर नारे बाजी करते हुए विरोध जताया। अस्पताल विरोधी नारे लगाते हुए सारण डीएम से जांच कराने की मांग करने लगे। सारण जिला छात्र जदयू के जिला सचिव रंजन कुमार सिंह के नेतृत्व में गणेश सिंह, अशोक सिंह, राजेश्वर सिंह, वीरेन्द्र साह, चंदन पटेल, रविश कुमार, अरविंद कुमार सिंह, अमीत कुमार, मंटू जी, सुनित कुमार आदि ने अस्पताल के बदहाली व हमेशा बंद रहने का आरोप लगाते हुए इसकी जांच करा कर दोषी पर कार्रवाई किए जाने की मांग कर रहे थे। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का आरोप था कि चिकित्सक कभी नही आते है। सरकार द्वारा चलाई जाने वाली योजनाओं को कागज पर ही दौड़ाया जाता है। पशुओ का देख भाल ग्रामीण छोले छाप चिकित्सक के भरोसे छोड़ दिया गया है।
इस संबंध में पशु चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ. मुकेश त्यागी से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन संपर्क नही हो सका।
इस संबंध में पुछे जाने पर मशरक बीडीओ रंजीत कुमार सिंह ने कहा की इसकी जांच कराई जाएगी तथा दोषी पाए जाने पर उच्चाधिकारी के पास अनुशंसा पत्र भेजा जाएगा।




Recent Comments