
मशरक (सारण)। मशरक बाजार क्षेत्र के अति व्यस्त इलाके और थाना परिसर से महज दो सौ मीटर की दूरी पर दिनदहाड़े पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार दो अपराधियों ने सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया से एक लाख बीस हजार नगदी निकाल घर जा रहें वृद्ध से छीन फरार हो गये। छिनतई पीड़ित थाना क्षेत्र के चांद बरवा गांव निवासी केदार सिंह पिता स्व जगत बहादुर सिंह ने बताया कि वें कोलकाता पुलिस से रिटायर्ड होकर अपने गांव में रहते हैं। मंगलवार की दोपहर मकान बनाने के लिए मशरक बाजार अवस्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा में अपने खाते से एक लाख बीस हजार रुपए निकाल झोले में रख रिक्शे पर सवार होकर महावीर चौक बस स्टैंड के लिए चलें वही सिद्धिदात्री मंदिर के पास चंदन किराना दुकान के पास किराना समान खरीदने के लिए रिक्शा रोक कर उतर रहें थे कि अचानक दो पल्सर बाइक सवार अपराधियों ने झपटा मार झोला छीन पल्सर बाइक पर सवार हो फरार हो गए। मौके पर बुजुर्गों के हो हल्ला करने पर घटना की सूचना पर पुलिस इंस्पेक्टर उदय प्रताप सिंह, थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने पहुंच जांच पड़ताल किया और किराना स्टोर में लगी सीसीटीवी कैमरे में दर्ज फुटेज की जांच किया जिसमें दो पल्सर बाइक सवार हेमलेट पहने अपराधियों द्वारा छीन भागने की फ़ुटेज दर्ज की गई है। मामले में थाना पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। थाना पुलिस से थोड़ी दूरी पर व्यस्त इलाके में इस तरह से छिनतइ की घटना से बाजार क्षेत्र के लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।




Recent Comments