
*पलिया विधायक रोमी साहनी का नेपाल राष्ट्र में फूल मालाओं से लादकर हुआ भव्य स्वागत*
रिपोर्टिंग- *हसन जाज़िब आब्दी*
*लखीमपुर खीरी(उप्र)*-
पलिया विधायक रोमी साहनी को मिला सम्मान भारत नेपाल के गौरीफंटा बॉर्डर पर (नेपाल) मे आयोजित सुंदर सुदूर महोत्सव में संचालक धर्मपाल सिंह रावत व महोत्सव प्रबंधन के अनुरोध पर पहुंचे भाजपा विधायक रोमी साहनी का नेपाल राज्य के गृह मंत्री प्रकाश रावल, उप महानगर पालिका के मेयर निर्प ओड़, विधानसभा के सदस्य (विधायक)तेग बहादुर राईका
सहित हजारों की संख्या में मौजूद नेपाली नागरिकों ने फूल मालाओं से लादकर विधायक रोमी साहनी का भव्य स्वागत किया। इस दौरान लोकप्रिय विधायक रोमी साहनी को नेपाल के गृह मंत्री व महोत्सव के आयोजकों द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया ।




Recent Comments