मधेपुरा ब्यूरो।पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका के लिए चौसा के संजय कुमार सुमन को ग्रीन यूथ आइकॉन अवार्ड 2025 प्रदान किया गया है।लोग लगातार उन्हें बधाई दे रहे हैं।यह सम्मान रघुराज पीपल मैन फाउंडेशन की ओर से संस्था के फाउंडर एवं सीईओ डॉ रघुराज द्वारा दिया गया।इस सम्मान लिए श्रीसुमन ने संस्था के फाउंडर एवं सीईओ डॉ रघुराज प्रताप सिंह एवं निदेशक को तहेदिल से आभार एवं धन्यवाद दिया है।उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि पर्यावरण को बचाने, जल संरक्षण और कृषि में नवाचार के लिए बातें कम और काम ज्यादा करने की जरूरत है। सरकार के साथ आम नागरिक को भी स्वयं आगे आकर आने वाली पीढ़ी के लिए पर्यावरण, जंगल, जमीन, पानी और प्रकृति को सहेजने का प्रयास करना होगा।
श्रीसुमन को मिले इस सम्मान पर बाबा विशु राउत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सुरेश प्रसाद साह,पूर्व प्राचार्य प्रो नवलकिशोर जायसवाल, प्रो उत्तम कुमार,युवा समाजसेवी मनौवर आलम,सत्यप्रकाश गुप्ता विदुरजी,बजरंग अग्रवाल,सुनील जायसवाल,प्रमोद कुमार पप्पू,डॉ मनोज कुमार मंडल, शिक्षक जवाहर चौधरी,गौतम कुमार गुप्त, मनोज शर्मा,जदयू नेता नित्तम कुमार गांधी,भाजपा नेता अरुण कुमार मंडल,राजकुमार जायसवाल, संजय कुमार जायसवाल समेत दर्जनों लोग शामिल हैं।