तरैया, सारण। कोरोना की दूसरी लहर अत्यंत ही खतरनाक होते जा रही है। इसमें प्रतिदिन कोरोना संक्रमितों की संख्या में काफी इजाफा होते जा रहा है। सोमवार को एन्टीजन किट से किये गए जांच में 11 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए। रेफरल अस्पताल के स्वास्थ्य प्रबंधक नवाब अख्तर जिलानी ने बताया कि प्रखंड मुख्यालय और प्रखंड क्षेत्र के अन्य स्थानों पर 87 व्यक्तियों की जांच एन्टीजन कीट से की गई जिसमें 11 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए और 76 व्यक्तियों का जांच रिपोर्ट निगेटिव आया। उन्होंने बताया की राजवाड़ा, उसरी, छपिया गांव में एक-एक, बगही में दो, तथा सबसे अधिक सरेया बसंत में छह व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी पॉजिटिव लोगों को आवश्यक दवा देकर उनके घर में हीं होम क्वारेन्टीन कर उनकी निगरानी की जा रही है। वहीं प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग गांवों के 21 व्यक्तियों का सेंपल कलेक्ट कर आरटीपीसीआर जांच के लिए पटना भेजा गया हैं। अस्पताल प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ श्रीनाथ प्रसाद ने लोगों से आग्रह किया कि लोग टीका लेने में दिलचस्पी लें। अब रेफरल अस्पताल में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोग टिका ले सकते हैं। टिका लेने के बाद खुद सुरक्षित रहें व दूसरे को भी सुरक्षित करावें। उन्होंने कहा कि कोरोना पूरे चरम पर है। ये समय हमारे धैर्य की परीक्षा का है। हमारा संयम हमें और हमारे अपनों को सुरक्षित रखने में हमारी मदद करेगा। बिहार सरकार स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते रहें और अफवाहों से बचते रहे हैं। अनावश्यक घर से बाहर नहीं निकलें।
About The Author
Related Posts



Recent Post
- तिवारी घाट पर चला स्वच्छता अभियान, छठ पूजा से पहले गंगा को निर्मल रखने का संकल्प
- शाहनवाज हुसैन के पुत्र के रिसेप्शन में उमड़े भाजपा दिग्गज, राकेश सिंह ने नवदंपति को दिया आशीर्वाद
- सोनपुर अनुमंडल पत्रकार संघ का हुआ गठन, संजीत कुमार बने अध्यक्ष
- भेल्दी: कोरेयां मिश्र टोला में बंदर का आतंक, तीन महीने मेें 20 को काटा
- श्री चित्रगुप्त समिति छपरा द्वारा सामान्य ज्ञान एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित
- किशोरियों की सुरक्षा को लेकर तरैया की शिक्षिका सुभद्रा भवानी बनीं राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर
- राष्ट्रीय एकता दिवस पर थानाध्यक्ष ने बच्चों के साथ एकता का लिया सपथ
- जनगणना 2027: दूसरे चरण की जनसंख्या परिगणना का प्रशिक्षण शुरू
- सारण में स्काउट-गाइड तृतीय सोपान प्रशिक्षण शिविर संपन्न, सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने की सराहना
- सांसद रूडी की त्वरित पहल से कुतुबपुर दियारा में गंगा कटावरोधी कार्य शुरू, स्थायी समाधान के लिए उपमुख्यमंत्री से की बात
- गंगा के भीषण कटाव से खतरे में लोककवि भिखारी ठाकुर का पैतृक गांव, ग्रामीणों में दहशत
- जहाज घाट की सफाई कर दिया स्वच्छ गंगा का संदेश
- बाढ़ के बाद मकेर में मोबाइल वेटनरी यूनिट ने मवेशियों के इलाज में निभाई सराहनीय भूमिका
- दिल्ली में होने वाली वोट बचाओ, देश बचाओ, संकल्प रैली को लेकर तरैया में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की बैठक
- भेल्दी में गौ तस्करी का भंडाफोड़: दो पिकअप वैन से 16 गाय और 11 बछड़े बरामद, चालक फरार
- आशा कार्यकर्ताओं को परिवार नियोजन का दिया गया प्रशिक्षण
- ई-किसान भवन सोनपुर में प्रखंड स्तरीय वासंतिक रबी कार्यशाला आयोजित, जैविक खेती एवं संतुलित उर्वरक प्रबंधन पर दिया गया जोर
- नि:स्वार्थ सेवा और करुणा का एक अद्भुत उदाहरण हैं संजय कुमार सुमन
- छपरा में धूमधाम से मनाया गया शरद पूर्णिमा महोत्सव, महर्षि दधिचि आश्रम में गूंजे जयकारे
- अमनौर से सर्कस देखकर लौट रहे तीन बाइक सवार अनियंत्रित होकर गंभीर रूप से घायल, छपरा रेफर
- खरगे की टिप्पणी से लोकतांत्रिक मर्यादा तार-तार, बयान ने उजागर की कांग्रेस नेतृत्व की सोच : राजीव प्रताप रूडी
- बेलौर पंचायत में रबी किसान चौपाल आयोजित
- मढौरा: पानी के गड्ढे में डूबने से पांच वर्षीय बच्ची की मौत, मातम
- मढ़ौरा में सड़क हादसा: दो बाइकों की टक्कर में स्कूटी सवार युवक की मौत, परिवार में कोहराम
- मढ़ौरा में सड़क हादसा: दो बाइकों की टक्कर में स्कूटी सवार युवक की मौत, परिवार में कोहराम
Categories

Recent Comments