
डोरीगंज पुलिस की सराहनीय पहल , विक्षिप्त असहाय महिला को हॉस्पिटल मे कराया भर्ती
डोरीगंज : डोरीगंज पुलिस द्वारा एक असहाय विक्षिप्त महिला को सहारा देना एवं उसे हॉस्पिटल मे भर्ती कराना । पुलिस के इस सराहनीय कदम की लोगों द्वारा काफी सराहना की जा रही है ।
मामला डोरीगंज थाना क्षेत्र के तिवारी घाट की है जहाँ 25 बर्षिय एक विक्षिप्त महिला असहाय अवस्था मे पड़ी हुई थी जो अपना नाम पता बताने मे असमर्थ थी ।
इस बात की जानकारी जब थानाध्यक्ष ओमप्रकाश चौहान को मिली तो उन्होंने महिला पुलिस बल के द्वारा उस महिला को थाने लाए और स्थानीय चिकित्सक के द्वारा इलाज कराया एवं साथ ही न्यायालय से मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी महोदय से आदेश प्राप्त कर उक्त विक्षिप्त महिला को मानसिक आरोग्य हॉस्पिटल कोईलवर मे भर्ती कराया ।
पुलिस के इस सराहनीय पहल की लोग काफी सराहना कर रहे है ।




Recent Comments