
छपरा/परसा(सारण)।परसा प्रखंड के बनौता पंचायत से भाजपा विधायक की पत्नी व परसा प्रखंड की निवर्तमान प्रखंड प्रमुख सबिता देवी पंचायत समिति पद से निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं।सविता देवी परसा से वर्ष 2006 से लगातार प्रखंड प्रमुख भी हैं। साबित देवी अमनौर से भाजपा विधायक कृष्ण कुमार सिंह मंटू की धर्मपत्नी है। संभवत यह पहला मौका है जब जिले से कोई पंचायत प्रतिनिधि निर्विरोध निर्वाचित हुआ है। अपने निर्विरोध निर्वाचन पर निवर्तमान प्रखंड प्रमुख सविता देवी ने कहा कि यह उनके पंचायत के लोगों का प्यार दुलार व स्नेह है जो उनके खिलाफ कोई भी प्रत्याशी खड़ा नहीं हुआ। लोकतंत्र में जनता मालिक है और जनता के लिए जो काम करता है जनता उसे देखती सुनती व समझती है। उनके लिए यह गर्व का विषय है कि जहां एक एक पंचायत में एक-एक पद के लिए दर्जनों उम्मीदवार जोर आजमाइश कर रहे हैं, वहीं उनकी पंचायत से पंचायत समिति पद के लिए उनके खिलाफ कोई खड़ा नहीं हुआ। इससे उनकी जिम्मेवारी यहां बढ़ी है उन्होंने कहा कि वर्ष 2006 से लगातार परसा की प्रखंड प्रमुख है और जो कुछ भी विकास योजना अपने क्षेत्र में करने का मौका मिला है, पूरी ईमानदारी और निष्पक्षता से उन्होंने काम किया है। अमनौर से भाजपा विधायक व निवर्तमान प्रखंड प्रमुख सविता देवी के पति कृष्ण कुमार उर्फ मंटू सिंह ने कहा कि वे जनता का सेवक है सदैव लोगों की सेवा करता आये है।अमनौर की जनता ने उनको विधानसभा भेजने का काम किया है पर परसा मेरी जन्मभूमि है और यहां के लोगों का कर्जदार हूं यह कर्ज मैं और मेरा परिवार कभी नहीं उतार सकता। उन्होंने कहा कि परसा के लोगों ने और खासकर उनके पंचायत के लोगों ने इस बार इतिहास रचने का काम किया है। इसके लिए मैं हृदय से तमाम लोगों का धन्यवाद देते हैं तथा तथा अपनी जिम्मेदारियों का एहसास करते हुए लोगों से वादा करता हू कि लोगों ने जिस निष्पक्षता निर्भीकता से उनका और उनके परिवार के साथ दिया है, वे उनके विश्वास पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे।जिले में अब ये चर्चा होने लगी है कि जहां कई राजनीतिक परिवारों के सदस्य इस पंचायत चुनाव में हार का मुंह देख रहे हैं, वहीं पर एक वर्तमान भाजपा विधायक कृष्ण कुमार सिंह मंटू की पत्नी सबिता देवी का निर्विरोध निर्वाचित होना अपने आप मे बहुत मायने रखता है और लोग इसके मायने भी अपने अपने हिसाब से निकाल भी रहे हैं।ऐसे इसके जो भी मायनें निकाले जाय, लेकिन बहरहाल भाजपा विधायक कृष्ण कुमार सिंह मंटू के लिए राजनीतिक सफलता के सोपान पर बढ़ते कदम के निशान है।




Recent Comments