बेगुसराय:दबंगई के बल पर मंदिर कि जमीन हरपने की साजिश
👈अमित पोद्दार “दैनिक खोज खबर” बखरी बेगूसराय की रिपोर्ट👉
बखरी के सलौना पंचायत के मध्य विद्यालय के सामने स्थित हनुमान मंदिर को गांव के ही कुछ दबंग द्वारा हड़पने की पुरजोर कोशिश कर रहे हैं !लेकिन गांव के कुछ युवा ऐसा ना होने देने पर अडिग है और हनुमान मंदिर जो गांव वालों की पुरानी धरोहर है उसे बचाने की पुरजोर कोशिश कर रहे हैं हालांकि गांव के युवा द्वारा अंचलाधिकारी के आदेश से मंदिर की जमीन खाली कराने का आदेश जारी हुआ था !

खाली कराने गए CI पुलिस बल के साथ जमीन पर रखे घास-फूस एवं बंधे गाय बकरी जानवरों को वहां से हटाया गया तत्पश्चात जमीन खाली करवाने के आक्रोश में दबंगों ने उन युवाओं के साथ जमकर मारपीट की जिसके बाद बाकी युवा ने डर से अपने पैर इस लड़ाई से पीछे कर लिया अब दुबारा से गांव के सर्वे सर्वा गन दबंगों से मिल गए हैं और मंदिर को कब्जाने में उनकी पूरी मदद कर रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक स्थित हनुमान मंदिर पूर्वजों को सलोना के महंत द्वारा यह जमीन दान में मिली थी जहां वर्षों से धर्म कर्म का कार्य हुआ करता था पांच दशक पूर्व हनुमान मंदिर का निर्माण गांव के पूर्वजों द्वारा किया गया था लेकिन कुछ महीने से धीरे-धीरे मंदिर को अब तोड़ा जा रहा है बाकी बची जमीन पर कई मकान दबंगों द्वारा निर्माणधीन है वही गांव के युवा अब भी पूर्वजों की धरोहर बचाने में जुटे हैं




Recent Comments