
पत्रकार गुड्डु राय का निधन,जिले में शोक की लहर
छपरा।छपरा के पत्रकार गुड्डु रे का निधन पटना के एक निजी अस्पताल में हो गया। कई दिनों से गंभीर बीमारी से जूझ रहे गुड्डु राय ने बुधवार के देर रात अंतिम सांस ली। सारण जिला के रिविलगंज प्रखण्ड के शमसुद्दीनपुर के निवासी थे ।स्व: राय अपने पीछे एक पुत्र दो पुत्री को छोड़ गए है। गुड्डु राय फेफड़े के संक्रमण के बीमारी से ग्रसित हो विगत दो सप्ताह से छपरा और पटना के अस्पताल में इलाजरत थे। सबसे पहले सांस लेने में परेशानी को लेकर छपरा के एक अस्पताल में भर्ती हुए लेकिन स्थिति को गंभीर होते देख चिकित्सको ने बेहतर इलाज के लिए छपरा रेफर कर दिया जहाँ वह कई दिनों से इलाजरत थे।
छपरा के पत्रकारिता में एक अलग मुकाम हासिल करने वाले गुड्डू राय पत्रकारिता जगत में दो दशक से सक्रिय रहे है।छोटे से प्रखंड रिविलगंज से अपनी पत्रकारिता शुरू करने वाले पत्रकार गुड्डु ने कई अखबारों में अपना सेवा दिया है।
कलम के धनी गुड्डु राय के मृत्यु से छपरा सहित सारण प्रमंडल के पत्रकारिता जगत के लिए अपूर्णीय क्षति है।शोक व्यक्त करने वालो में पत्रकार संघ के अध्यक्ष विद्याभूषण श्रीवास्तव, नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिज्म के अध्यक्ष ठाकुर संग्राम सिंह, महासचिव राकेश सिंह ,श्री राम तिवारी, डी.एस. तोमर, मनोकामना सिंह, संजय कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह,बसंत सिंह, मुकेश यादव सोनू, नीरज प्रताप, कबीर अहमद,मनोरंजन पाठक, राजू जायसवाल सुनील ठाकुर,किशोर कुमार समेत अन्य पत्रकार व अन्य लोगों का नाम शामिल हैं।




Recent Comments