सारण के बड़ा लौवा संत जलेश्वर एकेडमी प्रशिक्षण शिविर से विधान पार्षद सच्चिदानंद राय ने दिखाई झंडी

छपरा।राजस्थान के डिडवाना में 11 से 15 जनवरी तक आयोजित 44 वी बालिका जूनियर नेशनल हैंडबॉल में भाग लेने वाली 20 सदस्यीय बिहार टीम सोमवार को सारण के संत जलेश्वर एकेडमी बड़ा लौवा से रवाना हुई। जुनियर बालिका बिहार टीम का 20 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर रविवार को खिलाड़ियों को किट एवम जीत की शुभकामना के साथ समाप्त हुआ। सोमवार को प्रातः 8 बजे बिहार टीम के सभी खिलाड़ियों को गर्म कंबल एवम लंच पैकेट देकर बिहार हैंडबॉल संघ के चेयरमैन सह प्रधान संरक्षक विधान पार्षद इंजिनियर सच्चिदानंद राय , बिहार हैंडबॉल संघ के महासचिव ब्रजकिशोर शर्मा ने संयुक्त रूप से रवाना किया। उत्साह से लबरेज बिहार बालिका टीम को विधान पार्षद इंजिनियर श्री राय ने प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर बिहार को गौरवान्वित करने का मूलमंत्र दिया। मौके पर सारण जिला हैंडबॉल संघ के सचिव संजय कुमार सिंह , अध्यक्ष कृष्णमोहन सिंह , चेयरमैन डा हरेंद्र सिंह , संत जलेश्वर एकेडमी की प्राचार्या अनुपमा मिश्रा, राजकिशोर राय , जुगुल किशोर राय , ठाकुर विनोद सिंह , जीतेश तिवारी , रामबीरेश राय , राष्ट्रीय खिलाड़ी रितेश कुमार सिंह , अभिषेक कुमार सिंह सहित अन्य थे।
बिहार टीम मैनेजर मशरक सारण की राष्ट्रीय खिलाड़ी निधि सिंह जबकि प्रशिक्षक पटना के राष्ट्रीय खिलाड़ी नीरज कुमार के साथ 18 खिलाड़ी शामिल है । जिसमे सारण से शबाना खातून , रिया कुमारी, सिवान से निभा कुमारी, चंदा कुमारी , रागिनी कुमारी, खुशबू कुमारी, प्रियांजली राय, गायत्री कुमारी , प्रतिभा कुमारी, सिंधु कुमारी, निशा कुमारी, रूबी कुमारी जबकि बेगूसराय से रोशनी कुमारी , कोमल कुमारी, पटना से अनन्या आनंद, शिवानी बांका से श्रृष्टि कुमारी, एसओएस से मुस्कान प्रीतम शामिल है।
हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा प्रतियोगिता में रेफरी नियुक्त बिहार के नेशनल रेफरी चंदन कुमार भी डिडवाना के लिए रवाना हुए