पत्रकार के मां का हुआ देहांत, समाजसेवियों ने जताया शोक


गड़खा(सारण)।भेल्दी और गड़खा के हिंदुस्तान अखबार के पत्रकार राजेश उपाध्याय, राजीव उपाध्याय के मां सह अवकाश प्राप्त शिक्षक परशुराम उपाध्याय की 74 वर्षीय पत्नी बासुमति देवी का देहांत सोमवार को हो गई। मां पशुपति देवी के निधन से पूरा परिवार शोकाकुल है। उन्होंने अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गई उनके 3 पुत्र और दो पुत्रियां हैं।निधन के बाद पत्रकार मुरारी स्वामी, राणा सिंह पिन्टू,पवन सिंह, प्रवीण कुमार, गड़खा विधायक सुरेंद्र राम ,अमनौर विधायक कृष्ण कुमार मंटू सिंह जदयू के वरीय नेता बैजनाथ प्रसाद सिंह विकल पूर्व मंत्री मुनेश्वर चौधरी,पूर्व विधायक ज्ञानचंद मांझी श्याम सुंदर प्रसाद अजीत सिंह समेत अन्य लोगों ने शोक व्यक्त किया।