दिघवारा(सारण) ।छपरा हाजीपुर मुख्य मार्ग पर दिघवारा थाना क्षेत्र के चकनुर गांव के सामने निर्माणाधीन फोर लेन सङक पर अनियंत्रित तीन बाईको की आपसी टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि इस घटना मे तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गया जिसमें एक की स्थिति नाजुक बताई जाती है जिसे पीएमसीएच भेजा गया है ।मृतकों में दिघवारा थाना क्षेत्र के सैदपुर बगही गांव निवासी लव कुश राय के 24 वर्षीय पुत्र वरुण कुमार व इसी थाना क्षेत्र के बरूऑ पंचायत के बरूऑ गांव निवासी नागेश्वर प्रसाद के 22 वर्षीय पुत्र निवास कुमार बताया जाता है ।जबकि घायलों में छपरा मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के विष्णुपुरा गांव निवासी 70 वर्षीय हरिचरण राय व इसी गांव के जवाहर राय का 26 वर्षीय पुत्र पिन्टु कुमार तथा दिघवारा थाने के सैदपुर बगही निवासी रविन्द्र राय के 20 वर्षीय पुत्र लव कुश कुमार बताया जाता है ।