प्रधान लिपिक को दी गई विदाई
भेल्दी(सारण):श्रीधर बाबा दरोगा प्रसाद राय इंटर महाविद्यालय भेल्दी में गुरुवार को सेवानिर्वित प्रधान लिपिक गुरुदेव नारायण शाह को विदाई समारोह आयोजन कर सम्मानित किया गया।समारोह के दौरान कॉलेज कर्मियों ने सेवानिवृत्त प्रधान लिपिक को माला पहनाकर और शॉल भेंटकर सम्मानित किया। वक्ताओं ने कहा कि नौकरी के कार्यकाल में बेहतर तरीके से कार्य करना एक कर्मी की उसकी खास पहचान बनाता है। गुरूदेव नारायण शाह कहा कि नौकरी के बाद सेवानिवृत्त होकर जीवन गुजारना कुछ कष्टप्रद होता है लेकिन रिटायरमेंट का जीवन परिवार के प्रति समर्पित हो जाता है।मंच संचालन प्राचार्य राम प्रवेश पण्डित ने की।अध्यक्षता पूर्व प्राचार्य ठाकुर राय ने की।मैके पर बर्सर प्रो सुरेंद्र कुमार,प्रो राजकिशोर राय, प्रो सिपाही राय,प्रो मनोज कुमार पाण्डेय, प्रो मुरारी साह,प्रो उमेश कुमार,प्रो योगेन्द्र राम,प्रो नरेंद्र प्रसाद राय ,प्रो राजेन्द्र चौबे, हरेन्द्र राय, अरुण कुमार,भगत प्रसाद समेत अन्य कर्मी उपस्थित थे।