पकहां में एक व्यक्ति की डुबने से हुयीं मौत
मढ़ौरा(सारन)।नगर क्षेत्र के पकहां में डुबने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी । मृतक स्व बल्लम महतो का 50 वर्षीय पुत्र हरेन्द्र महतों बताया गया है । मिली जानकारी के अनुसार हरेन्द्र महतों शनिवार की सुबह शौच के लिये गये थे। इसी दौरान वह जेसीबी से किये गये गड्ढा में गिर कर डूब गये । सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये छपरा भेज दिया है । इधर अत्यंत कम पानी में व्यक्ति के डुब कर हुई मौत से गांव में चर्चा भी तेज रही । ग्रामिणों ने बताया कि मृतक का केवल चेहरा पानी में डुबा था बाकी हिस्सा नही डूबा था।मामले को लेकर परिजनों ने थाना में एक यूडी केस दर्ज कराया है।




Recent Comments