डोरीगंज:
सदर प्रखण्ड के मानुपुर जहाँगीर गाँव स्थित स्व गणेश सिंह स्मारक परिसर मे जनसंघ के संस्थापक स्व पंडित दिनदयाल उपाध्याय की जयन्ती मनायी गयी ।

इस अवसर पर पुर्व विधायक ज्ञानचन्द माँझी ने कहा कि पंडित दिनदयाल उपाध्याय एक महान देश भक्त थे । उन्होंने अपना पुरा जीवन देश सेवा मे लगा दिया । उनके पद चिन्हों पर चलकर ही देश एवं समाज का विकास किया जा सकता है ।
इस अवसर पर उपस्थित सभी आगत अतिथियों ने स्व पंडित दिनदयाल उपाध्याय के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित करअपना श्रधा सुमन अर्पित किया एवं उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया । 

इस अवसर पर मुख्य रुप से वरिष्ठ भाजपा नेता अरविन्द सिंह , प्रखण्ड अध्यक्ष हरेश्वर सिंह , पुर्व जिला मंत्री दिनेश सिंह राजन , उपाध्यक्ष विपिन सिंह , महामंत्री मुन्ना साह , अरुण कुमार सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे ।