• विशेष ट्रेन में सर्वाधिक सारण के 1601व्यक्ति शामिल

छपरा । वुधवार को छठी श्रमिक स्पेशल ट्रेन पंजाब के मोहाली से छपरा जं. पहूॅची। इसके पूर्व दो श्रमिक स्पेशल ट्रेन सूरत से, एक ट्रेन तेलंगना से, एक ट्रेन गुजरात के राजकोट से तथा एक ट्रेन पंजाब के जालंधर से आ चुकी है। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के द्वारा ट्रेन से आये श्रमिक बंधुओं की आगवानी की गयी। इसके बाद बारी-बारी से लोगो के उतरने का सिलसिला शुरू हुआ। लोगों ने अपने धैर्य का परिचय दिया और सभी प्रक्रियाओं का समुचित रूप से पालन किया। प्लेट फार्म पर हीं लोगों को और उनके बैग या थैले को सैनिटाइज किया गया। इसके लिए टीम लगी हुयी थी। प्लेटफार्म से बाहर निकलने पर सभी की स्क्रीनिंग की गयी जिसके लिए 14 काउण्टर बनाये गये थे और सभी काउण्टर पर दो-दो प्रशिक्षित चिकित्सा कर्मी लगाये गये थे। इसके बाद सभी लोगों को जिला प्रशासन द्वारा तैयार कराये गये फुड पैकेट्स और पानी का बोतल दिया गया। बच्चों को अलग से बिस्कीट, टॉफी और कुरकुरे का पैकेट दिया गया, तत्पश्चात लोगों को उनके गंतब्य के जिलों में बसों के माध्यम से भेज दिया गया। जं.पर काफी अच्छी व्यवस्था की गयी थी, छपरा जंक्षन को फुलों और गुब्बारों से सजाया गया था। प्रवासी यात्री छपरा पहूॅच कर काफी खुश दिखे। आगंतुकों के द्वारा यहॉ की गयी व्यवस्था को काफी अच्छा बताया गया।छपरा जं.पर आज आये 1843 लोगों में सबसे अधिक सारण जिला के 1601 लोग आये हैं जबकि पश्चिमी चंपारण 226, मुजफ्फरपुर 06, सीतामढ़ी 04, सिवान 04, वैशाली के 02 लोग शामिल हैं। इस अवसर पर जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने कहा कि आये हुए सारण जिला के सभी लोगों को उनके गृह प्रखंड में बनाये गये क्वेरेंटीन कैम्प में भेजा जा रहा है। वहाँ सभी लोगां को डिग्निटी किट उपलब्ध कराया जाएगा। इन कैम्पों में सुबह में नास्ता और दो बार का भोजन ससमय उपलब्ध कराया जाएगा। इन कैम्पां में मनोरंजन के लिए एलसीडी टेलीविजन भी लगाया गया है तथा सुबह-शाम योगाभ्यास भी कराया जा रहा है। छपरा जं. पर आये बिहार के अन्य जिलों के 242 लोगों को बसों के द्वारा उनके गृह जिला भेजा गया।