
नौतन (सीवान) ।नौतन थाने क्षेत्र के गलिमापुर में दो पक्षों में हुई हिंसक झड़प में मारे गए प्रमेन्द्र शर्मा का शव पहुंचते ही परिजनों व ग्रामीणों के सब्र का बाँध टूट गया और लोग शव को रखकर मुआवजे की मांग करने लगे ।इसी बीच ग्रामीणों ने लालबहादुर चौहान के घर के समीप खड़ी चार पहिया वाहन व ट्रेक्टर में आग भी लगा दिया। स्थिति की गंभीरता की सूचना मिलते ही एसडीपीओ जितेन्द्र पांडेय एवं मैरवा प्रभाग के पुलिस इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सहित कई पुलिस थानों की पुलिस ने पहुंचकर स्थिति को काबू करने के प्रयास में लगी रही । वहीं अग्नि शमन दस्ता द्वारा वहां पहुंचकर वाहनों में लगी आग को बुझाया गया । समाचार लिखे जाने तक एसडीपीओ जितेन्द्र पांडेय लोगों से वार्ता व समझाने का प्रयास कर रहे थे।




Recent Comments