नौतन:- अधिकारियो के उदासीनता के कारण मजदूर व किसान सरकारी लाभ से वंचित 
​दैनिक खोज खबर मदन सिंह नौतन संवाददाता की रिपोर्ट :- नौतन –प्रखंड के किसानो की समस्या अधिकारियो की उदासीनता के कारण समय-समय पर अनुदान की राशि नही मिली रही है जिसके कारण किसानो को वर्षो तक चक्कर लगाने के बाद भी उनकी राशि नही मिली पा रही है जबकि सरकार समय से राशि उपलब्ध कराती है जैसे बीज की अनुदान डीजल अनुदान फसल की अनुदान के लिए किसान ब्लॉक तथा अधिकारियो के चक्कर मे बिगत एक वर्षो से लगे है लेकिन विभागीय उदासीनता के कारण किसानो कि समस्या का अभी तक कोई हल नही निकल रहा है और किसान सरकारी लाभ से वंचित है वही दूसरी तरफ जहा मजदूर काम की तलाश कर रहे है तो मजदूर की जगह जेसीबी तथा पावर टेकटर का इस्तेमाल किया जा रहा है इस सम्बंध मे जदयू महिला प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मधु सिंह ने कहा कि अधिकारी महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना को अपने फायदे के लिए मजदूरो का हक छीन  अमीरो की तिजोरी भरने का काम कर रहे है जदयू प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष हृदयानंद सिंह मुनीलाल पासवान इरशाद अहमद हरगून चौधरी शम्भू पटेल नजमा खातुन उशा देवी काजल देवी पुजा देवी संध्या देवी आदि लोगो ने अधिकारियो के उदासीनता पर बिरोध विपत्ति जताई ।