दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
भारतीय जनता पार्टी बेतिया के एनजीओं प्रकोष्ठ जिला संयोजक ने जिला पदाधिकारी प0 चंपारण को लिखा पत्र की कार्यवाही की मांग।
अनुमंडल पदाधिकारी नरकटियागंज के निर्देश पर कर्तव्य के प्रति लापरवाही के कारण राजस्व कर्मचारी अब्दुल समद राजस्व कर्मचारी नरकटियागंज से कारण पृ क्षा की मांग की गई, सन्तुष्ट नही होने पर प्रभार वापस लेने के लिए अंचल अधिकारी को निर्देशित किया गया , उक्त के आलोक में अंचल अधिकारी नरकटियागंज के आदेश ज्ञापक 21 दिनांक 11/01/2018 के द्वारा प्रभार देने का आदेश दिया गया, किंतु अनुमंडल पदाधिकारी नरकटियागंज एवं अंचलाधिकारी नरकटियागंज के आदेश के बावजूद अब्दुल समद ने अब तक प्रभार नही दिया है समद का कहना है कि वर्तमान अपर समाहर्ता अंसारी सर जब तक है तब तक मेरा कोई कुछ भी नही बिगड़ सकता चाहे मै चार्ज दु या न दू,
ऐसा लगता है कि अंचल अधिकारी का भी समद के साथ मिली भगत है,।
अतः आपसे अनुरोध है कि वरीय पदाधिकारी की आदेश का अनुपालन कराने की कृपा की जाय ताकि राजस्व की वसूली हो सके।





Recent Comments