गैंगरेप मामले की जाँच के लिए परसागढ़ पहुँची महिला आयोग की टीम, पीड़ित युवती से भी मिली
दैनिक खोज खबर डेस्क, सारण
जिले के परसागढ़ (एकमा) के दीपेश्वर बाल ज्ञान निकेतन विद्यालय में छात्रा के साथ हुवे गैंगरेप मामले की जांच के लिए महिला आयोग की टीम सोमवार को परसागढ़ पहुचीं। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष दिलमणि मिश्रा व नीलम साहनी ने सोमवार को विद्यालय पहुँचकर गहनता से मामले की जांच पड़ताल की। टीम ने दीपेश्वर बाल ज्ञान निकेतन का भी निरीक्षण किया साथ ही प्राचार्य के केबिन आदि जगहों का भी निरीक्षण किया।

टीम ने गैंगरेप पीड़िता से मुलाकात किया इसके अतिरिक्त बाल ज्ञान निकेतन के शिक्षकों व आमलोगों से भी घटना के बारे में जानकारी लिया।

निरीक्षण के बाद राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष दिलमणि मिश्रा ने मीडियाकर्मियों से कहा कि इस मामले में दोषी कोई भी हो उसे बख्शा नही जाएगा। उन्होंने कहा ऐसी घटनाओं का घटित होना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है।
आपको बता दे कि इस गैंगरेप मामले में कुल 19 आरोपी बनाए गए हैं। जिसमे से पुलिस ने अब तक 7 को गिरफ्तार किया है।