कुख्यात लोहा सिंह गिरोह का अपराधी गिरफ्तार
मांझागढ़ । हत्या,लूट,अपहरण, रंगदारी सहित दर्जनों मामलों में संलिप्त कुख्यात लोहा सिंह गिरोह का अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बताता जाता है कि हत्या, लूट, अपहरण सहित दर्जनों मामले के वांछित अपराधी मोगल साह पिछले 10 वर्षो से फरार चल रहा था। बुधवार को मांझागढ थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के जाफरटोला गांव में छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधी कुख्यात लोहा सिंह गिरोह का अपराधी था। लोहा सिंह आज से 10 वर्ष पूर्व स्थनीय थाना क्षेत्र के भैसही कोडर गांव में पुलिस के साथ हुए मुठभेड़ में मारा गया था। उसी समय से ये फरार चल रहा था। थानाध्यक्ष छोटन कुमार ने बताया कि उक्त अपराधी के उपर मांझागढ थाना सहित विभिन्न थानों में हत्या,लूट, अपहरण का दर्जनों मामले दर्ज है । पुलिस को वषों से इसका तलाश था।




Recent Comments