
नालंदा में चुनावी समर : ऊंच-नीच गरीब अमीर ,की खाई मिटाकर ही देश का विकास किया जा सकता है – चिराग
नालंदा से कुमुद रंजन सिंह की रिपोर्ट
रहुई -प्रखंड परिसर स्थित मैदान में चुनावी जनसभा को बुधवार को संबोधित करते हुए लोजपा नेता व सांसद चिराग पासवान ने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री वह हमारे पार्टी का मानना है कि जब तक ऊंच-नीच अमीर गरीब की खाई नहीं मिट जाती तब तक विकास नहीं किया जा सकता हमारे पार्टी का एवं एनडीए का मुख्य मुद्दा विकास है बताते चलें कि हमारे माननीय प्रधानमंत्री जी संविधान की शपथ लेकर प्रधानमंत्री की कुर्सी पर आसीन हुए और जब तक हमारे पिता रामविलास पासवान जी हैं एवं हमारे लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी हैं तब तक सात जन्मों तक कोई माई का लाल देश से आरक्षण में छेड़छाड़ नहीं कर सकता सब के साथ सबका विकास के लिए ही किसानों से लेकर सैनिकों तक का ख्याल रखा जाता है बताते चलें कि एनडीए की सरकार में ही सैनिकों ने दुश्मनों को घुसकर जवाब दिया है एवं देश का नाम ऊंचा किया है 27 सालों के बाद पहली बार डबल इंजन की सरकार मिली है जबकि केंद्र व राज्य में एक ही पार्टी की सरकार मौजूद रही है बिहार में इसका लाभ हम सभी को उठाना चाहिए और दुगनी मजबूती के साथ देश के प्रधानमंत्री का हाथ मजबूत करनी चाहिए पिछले बार की अपेक्षा इस बार और अधिक मतों से हमारे प्रिय साथी कौशलेंद्र कुमार जी को तीर छाप पर वोट देकर भारी मतों से विजय बनाकर प्रधानमंत्री जी को मजबूती प्रदान करना है।
इस अवसर पर पूर्व विधायक इंजीनियर सुनील कुमार ने कहा कि विकास पुरुष नीतीश कुमार जी ने नालंदा सहित पूरे बिहार को विकसित बिहार बनाने में अपने अहम भूमिका निभाई हैं और हम सबको इसमें बोट की शक्ति दे कर और मजबूत करना है बताते चलें कि आज हर घर नल जल शौचालय उज्जवला योजना के तहत गैस सहित सैकड़ों योजनाएं ग्रामीण स्तर तक पहुंच पाई है। यह केंद्र व राज्य का अथक प्रयास से संभव हो पाया है आगे भी हम लोगों को इस विकास की कड़ी को रुकने नहीं देना है व विकास के लिए वोट देना है इस अवसर पर बीजेपी विधायक डॉक्टर सुनील कुमार जदयू विधायक रवि ज्योति कुमार पूर्व एमएलसी राजू यादव पूर्व मंत्री नरेंद्र नारायण यादव ठाकुर श्याम नंदन सिंह, लोजपा प्रखंड अध्यक्ष योगेंद्र पासवान अनिल पासवान राम केसर पप्पू, पैक्स अध्यछ सरयुग प्रसाद, जदयू नेता शिव कुमार प्रसाद व राष्ट्रीय राजपूत महासभा के रंजय सिंह चौहान सहित अन्य लोग मौजूद थे।




Recent Comments