
नालंदा:बापू के पुण्यतिथि पर श्रधांजलि सभा का आयोजन
कैप्शन
नालंदा। कुमुद रंजन सिंह की रिपोर्ट/बुधवार को शहर के गांधी पार्क में गांघी जी के पुण्यतिथि के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कई बुद्धिजीवी , पत्रकार, कवियों ने अपने उद्धबोधन से गांधी विचार को आत्मसाथ करने पर बल दिया। युवा की ओर गांधी कार्यक्रम के तहत जिले सहित प्रखंडो में अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा, इस अवसर पर सद्भावना मंच,राष्ट्रीय स्वच्छता ग्राही संघ, मगध समाज कल्याण प्रतिष्ठान व गुजरात विद्यापीठ संयुक्त तत्वावधान में बिहार शरीफ के गांधी पार्क में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि
मनाई गई । जिसमे दो मिनट का मौन के साथ हीकविता पाठ व गांधी विचार को रखा गया।
मौक़े पर दीपक कुमार , जिले के ब्रांड अम्बेसडर आशुतोष कुमार मानव , शिक्षक संघ के नेता राकेश बिहारी शर्मा, कुमुद रंजन सिंह, युवा कवि अमन कुमार ,मुन्ना कुमार, कुमार राकेश ऋतुराज , प्रीतम पांडे , बेनाम गिलानी , कवियत्री मुस्कान चांदनी , मोनी कुमारी , शम्भू नाथ जी सहित
सहित दर्जनों बुद्धिजीवीयों ,समाजसेवीयों पत्रकारों ने बापू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रंद्धाजलि अर्पित किया व सर्व धर्म प्राथना भी की गई । वक्ताओं
ने कहा कि कौमी एकता तथा शांति सद्भावना के गांधी महान दूत थे । सत्य और अहिंसा के पुजारी बापू को पूरी दुनिया के लोग हमेशा-हमेशा के लोग याद रखेंगे ।




Recent Comments