
मांझी। शनिवार को मांझी श्मसान घाट मुक्ति धाम के समीप स्थित ऐतिहासिक नागा बाबा मंदिर परिसर में अखंड रामायण का सस्वर अनुष्ठान शुरू हो गया। रविवार को पूर्णाहुति होगी। गायक वरुण कुमार उर्फ लाल बाबा बीरेन्द्र सिंह तथा दिवाकर सिंह रंजन शर्मा भागवत तिवारी तथा बबलू शर्मा आदि द्वारा प्रस्तुत सस्वर पाठ से वातावरण भक्तिमय हो गया है। अनुष्ठान के संयोजक महंत प्रेमदास तथा पुजारी बालक बाबा की देखरेख में साधुओं का जमावड़ा लगा है। पूर्व मुखिया जय प्रकाश सिंह शशि सिंह स्वामी नाथ शर्मा शिव शंकर प्रसाद कृष्णा सिंह पहलवान तारकेश्वर नंद तिवारी संजीव शर्मा पिन्टू ओझा मंजीत पाण्डेय धीरज तिवारी अनिल कुमार जैनेन्द्र शुक्ल आदि अनुष्ठान की सफलता में लगे हैं। इससे पहले अनुभव जिंदगी सोशल मीडिया ग्रुप द्वारा मठ का जीर्णोद्धार कार्य सम्पन्न हुआ। रविवार को पूर्णाहुति के अवसर पर भंडारा आयोजित होगा।




Recent Comments