सारण :परसा में राजद द्वारा बिहार बंद का असर, यातायत बाधित

परसा-राजद द्वारा आहूत बिहार बंदी के दौरान स्थानीय बिधायक स पूर्व मंत्री चन्द्रिका राय के आह्वान पर परसा में राजद समर्थको ने दरोगा राय चौक तथा हाई स्कूल चौक पर ट्रक बाईक खड़ा कर सीवान एसएच 73 को जाम कर यातायात पूर्व रूप से बाधित कर दिया गया।कार्यकर्ताओ ने मुख्यमंत्री नितीश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया।तथा प्रखंड कार्यालय कॉलेज बीआरसी बैंक पोस्ट ऑफिस समेत सभी सरकारी तथा गैर सरकारी संस्थानों को बंद करा दिया गया।वही परसा बजार स्तिथ सभी दुकानों को कार्यकर्ताओ ने बंद करा दिया।सड़क बाधित होने से दूर दराज से आने वाले यात्रियो को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।जाम में सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी रही।दिन्याचार्य की समागृह खरीदने के लिए ग्राहक भटकते रहे।और पुरे दिन कार्यकर्ता जाम स्थल पर जमे रहे।बंदी में प्रखंड अध्यक्ष डॉ नागेश्वर प्रसाद राय मुखिया प्रतिनिधि शशि राय जिप प्रतिनिधि रविन्द्र राय सुरेन्द्र राय अखिलेश राय ओम प्रकाश राय मनोज राय बिरेन्द्र राय मनोज राय अमिताब सिंह ललितेश्वर राय कामता राय आदि सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल थे।




Recent Comments