नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में सोमवार को सीवान शहर में उमड़ा जनसैलाब

✍परमार मीडिया नेटवर्क – सीवान
सीवान : केन्द्र सरकार के द्वारा हाल ही में लागू किए गए नागरिकता संशोधन कानून -2019 के समर्थन में सोमवार को सीवान शहर में भारत नवनिर्माण समिति के तत्वावधान में एक विशाल रैली का आयोजन किया गया । इस रैली में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, क्रीड़ा भारती, संस्कार भारती, भारत विकास परिषद, भारतीय मजदूर संघ, भारतीय किसान संघ, राष्ट्रीय अधिवक्ता परिषद, सहकार भारती, लोक शिक्षा समिति, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, शंखनाद फाउंडेशन सहित दर्जनों संगठन के कार्यकर्ता शामिल हुए ।
रैली में शामिल कार्यकर्ता अपने हाथों में नागरिकता संशोधन कानून के पक्ष में तख्ती लिए हुए थे और CAA के समर्थन में नारे लगा रहे थे । रैली में का नेतृत्व भारत नवनिर्माण समिति के कार्यकर्ता कर रहे थे ।
इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांतीय अधिकारी प्रोफेसर रविन्द्र पाठक, पूर्व सांसद ओमप्रकाश यादव, विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह, विधायक व्यासदेव प्रसाद, विधान पार्षद टुन्ना पाण्डेय, पूर्व विधान पार्षद मनोज कुमार सिंह, क्रीड़ा भारती के उत्तर बिहार प्रांत सह मंत्री नवीन सिंह परमार, पूर्व विधायक डॉ देवरंजन, पूर्व विधायक रामायण मांझी, भाजपा नेता रमाकांत पाठक, जेडीयू नेता अजय सिंह, प्रोफेसर अभिमन्यु सिंह, योगेंद्र सिंह, देवेंद्र गुप्ता, राजीव रंजन पांडेय, सुधीर जैसवाल, पूनम गिरी, राहुल तिवारी, प्रदीप कुमार रोज, क्रीड़ा भारती सीवान के उपाध्यक्ष प्रोफेसर अवधेश शर्मा, सचिव रोहित कुमार, सारण प्रमंडलीय संयोजक डाक्टर सुधीर कुमार सिंह, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के मनोज कुमार, प्रदीप कुमार, रोहित सिंह परमार सहित हजारों की संख्या में जिले के बुद्धिजीवी, गणमान्य नागरिक इस रैली में शामिल हुए।




Recent Comments