नहीं रही गंगौली के सरपंच सुभांती देवी
मशरक (सारण) मशरक प्रखंड क्षेत्र के गंगौली ग्राम कचहरी के सरपंच श्रीमती सुभांती देवी का हृदय गति रुक जाने से बुधवार के सुबह निधन हो गया। वे 42 वर्ष थी। सरपंच सुभांती देवी के निधन की खबर मिलते ही गांव के लोगों के अलावे क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों में शोक की लहर दौड़ गई। प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष अमर कुमार सिंह, मशरक प्रखंड सरपंच संघ के प्रतिनिधि मंडल मशरक पश्चिमी ग्राम कचहरी के सरपंच बिनोद प्रसाद के नेतृत्व में गंगौली गांव पहुंचा। जहां मृत सरपंच सुभांती देवी के पति श्रवण राम को ढाढस बढाया। सरपंच संघ के प्रतिनिधि मंडल ने श्रवण राम को हर मदद देने का आश्वासन दिया। शोक ब्यक्त करने वालों में मिथिलेश कुमार सिंह, दुरगौली के सरपंच बीना देवी, सोनौली के सरपंच रामबाबू सिंह, बंगरा के मीना देवी, चाॅदकुदरिया के सोनू कुमार, कवलपुरा के सरपंच रीता देवी, कर्णकुदरिया के रीमा देवी, जजौली के सरपंच सुदर्शन पंडित, खजुरी के सरपंच उमाकांत तिवारी, अरना के रामेश्वर महतो, सेमरी के इन्दु देवी ने गहरा शोक ब्यक्त करते हुए परिजन को ढाढस बढाया। तथा मृत सरपंच सुभांती देवी के मृतात्मा के शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की।




Recent Comments