
सुगमता एक्सप्रेस के स्वागत को लेकर हुई बैठक
मशरक (सारण) मशरक प्रखंड मुख्यालय में 4 अप्रैल को मशरक में सुगमता एक्सप्रेस के स्वागत के लिये पीएचसी मशरक के सभागार में प्रखंड निर्वाचन कोषांग से जुड़े कर्मियों की बैठक हुई । बैठक की अध्यक्षता बीडीओ रनजीत कुमार सिंह ने की । बैठक में निर्णय हुआ कि सुगमता एक्सप्रेस एवं अतिथियों का अभिवादन स्वागत मशरक बीआरसी परिसर में किया जाएगा। आधा दर्जन बूथ के बीएलओ दिव्यांग मतदाताओ को समारोह स्थल तक लाएंगे। प्रातः 9 बजे से 1 बजे तक बीआरसी परिसर में कार्यक्रम के बाद दूसरे सत्र में शाम 5 बजे तक मध्य विद्यालय बंगरा में कार्यक्रम होगा। बैठक में बीडीओ मशरक रनजीत कुमार सिंह , चिकित्सा प्रभारी ए रहमान अंसारी , जीपीएस राजनेश्वर प्रसाद , स्वास्थ प्रबंधक ए रजा , पर्यवेक्षिका अमृता सोनी , सृष्टि कुमारी, सीआरसी समन्वयक रहमत अली, धर्मेन्द्र सिंह , मुकुल सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।




Recent Comments