भोरे
प्राइवेट स्कूल एसोशिएशन द्वारा मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में गॉड ग्रेस स्कूल, खजुरहा, भोरे दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया गया. जिसमें सभी निजी स्कूलों के संचालक और प्रधानाध्यापक सम्मिलित हुए. साथ ही नए सत्र 2020-21 को ध्यान में रखते हुए एक बैठक भी की गयी. जिसमें सभी विद्यालय के संचालकों ने स्कूल व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए अपने विचार रखे. इस बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी विद्यालय वर्तमान सत्र में एक साथ चलें और छात्रों के सर्वांगीण विकास के पाठ्यक्रम को अपनायें. बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि एसोसिएशन के सभी निजी विद्यालय सरकारी नियमों के अनुरूप संचालित होंगे और सभी सरकारी आदेशों का निष्ठा से पालन करेंगे. इस बैठक में समिति को ये अधिकार भी दिया गया कि यदि कोई विद्यालय इन नियमों को नहीं मानता, तो उसके विरुद्ध न्यायसंगत कार्यवाही की जाएगी. बैठक में सरकारी विद्यालयों द्वारा निजी विद्यालय के बच्चों का बिना टी.सी. के ही नामांकन किये जाने पर भी चर्चा की गई और शिक्षा विभाग से जुड़े अधिकारियों को सूचित करने पर सहमति जताई गई. मानव श्रृंखला को लेकर सभी संचालकों द्वारा सहमति जतायी गयी. इस मिलन समारोह में एसोशिएशन के अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा, अशोक सिंह, बब्लू पाण्डेय, ब्यूटन पटेल, मलय मिश्र, विपुल सिंह, बब्लू पाण्डेय, भगत जी आदि लोग मौजूद थे.




Recent Comments