
तरैया(सारण)।22.11.2019 :
प्रखण्ड के बनिया-हसनपुर गाँव के अग्निपीड़ितों को सरकारी सहायता के रूप में 9800 सौ रुपये का चेक शुक्रवार को सीओ वीरेन्द्र मोहन व मुखिया संघ के अध्यक्ष सह जदयू नेता सुशील कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से प्रदान किया।ज्ञातव्य हो कि गुरुवार की दोपहर चूल्हे की चिंगारी से पाँच झोपड़ीनुमा घर जल कर नष्ट हो गये है।जिसमें अन्न,वस्त्र, बिछावन, फर्नीचर एवं अन्य दैनिक उपभोग की वस्तुए सहित हजारों रुपये मूल्य की सम्पत्ति जलखर खाक हो गयी।अग्निपीड़ितों में भजन साह, मोतिलाल साह, चन्द्रमा साह,सुरेश साह एवं सुदर्शन साह को उक्त चेक दिया गया।उक्त मौके पर सीआई महेन्द्र राम व अन्य मौजुद थे।वही राजद नेता मिथलेश कुमार यादव ने भी अग्निपीड़ितों से मिलकर उन्हें सान्त्वना दिया तथा साड़ी और कम्बल अग्निपीड़ितों के बीच वितरित किया।




Recent Comments