
तेज रफ्तार कार ने सड़क पर खडी ट्रक में मारी ठोकर, कार चालक सहित तीन की मौत
छपरा/सारणः मकेर थाना क्षेत्र के एसएस-722 रेवा घाट पुल के पास ट्रक कार की टक्कर में तीन लोगों की दर्दनाक मौत के खबर से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना शुक्रवार की मध्य रात की बताई गई है ।घटना के संबंध में बताया जाता है कि छपरा से मुजफ्फरपुर जा रही एक ट्रक ने रेवा घाट पुल के पास गाड़ी खड़ा कर दिया था। जहां उसी दिशा से तेज रफ्तार में आ रही कार ने ट्रक के पीछे जोरदार ठोकर मार दी। जिस कारण कार ट्रक के पीछे जा फंसा। ठोकर इतनी जबरदस्त थी कि कार में सवार तीनो लोग की मौत मौके पर ही हो गई ।ठोकर लगने के बाद ट्रक चालक ट्रक में फंसे कार को निकालने की भरपूर कोशिश की पर ट्रक में फंसी कार निकल नहीं पाया। ट्रक चालक ट्रक को आगे बढ़ा फंसे कार को निकालने की कोशिश किया मगर कार निकल नहीं पाई इस दौरान ट्रक चालक रेवा पुल पार कर सरैया थाना क्षेत्र में प्रवेश कर गया । ट्रक चालक घबरा कर ट्रक को वही छोड वहां से फरार हो गया ।सूचना मिलने के बाद मकेर पुलिस व सरैया पुलिस मौके पर पहुंची ।हालांकि पुलिस के बीच घटनास्थल को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया था। मृतक की पहचान सरैया थाना क्षेत्र के बसंतपुर पट्टी गांव के कौशल किशोर मिश्रा के पुत्र व केनरा बैंक के अधिकारी चंद्र किशोर मिश्रा,चालक के रुप मे यूपी के मऊ जिले के रफी अली खान तथा तीसरा जबलपुर शहर के शारदानंद कॉलोनी निवासी के रूप में की गई है। तीनों शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु अस्पताल भेज दिया है।




Recent Comments