परसा(सारण)-थाना क्षेत्र के चकसहबाज गाँव में नवविवाहिता महिला की अचानक तबियत खबर होने पर परिजनों द्वारा उपचार के लिए थाना क्षेत्र के लतारहिया निजी क्लिनिक में उपचार के लिए भर्ती कराया गया।जहाँ महिला ने दम तोड़ दिया।मृतक महिला चकसहबाज गाँव निवासी बिट्टू राय की पत्नी रूबी देवी बताई जाती है।मौत की खबर मिलते ही मृतक के मैके के परिजन क्लिनिक पहुँच ससुराल पक्ष से पूछ ताछ किया।और आपस में तू तू मैं मैं होने लगी।मौत की सूचना मिलते ही महिला के मैके में चीख पुकार से गूँज उठा।घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार घटना स्थल पहुँच घटना की जनकारी लिया।और शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया।घटना के संबंध में सूत्रों मिली जनकारी के अनुसार मृतक महिला का एक साल पूर्व शादी हुआ था।और मंगलवार को पारिवारिक विवाद में खुद ख़ुशी कर ली।आनन् फानन में परिजनों ने शक के आधार पर उपचार के लिए निजी क्लिनिक में भर्ती कराया।जहाँ महिला की मौत होने की पुष्टि हुई।पुलिस के अनुसार महिला के गर्दन पर काला दाग था।जिससे प्रतीत होता है कि महिला की हत्या करने की आशंका जताई गई है।हलाकि घटना को लेकर समाचार सम्प्रेषण तक प्राथमिकी दर्ज नहीं कराया गया था।घटना को लेकर क्षेत्र में कई प्रकार की चर्चा है।कही पारिवारिक विवाद में आत्म हत्या करने का तो कही पति पत्नी की आपसी विवाद में आत्म हत्या करने का तो कही पति द्वारा हत्या करने का चर्चा किया जा रहा है।लेकिन प्राथमिकी के उपरांत ही सच्चाई सामने आ सकेगा।पुलिस घटना की छान बिन में जुटी है।