वैशाली : थानाध्यक्ष पर फंसाने के लगाया आरोप,पुनः मामले में समीक्षा करने का किया मांग

लालगंज: करताहाँ थाना क्षेत्र के करताहाँ जगदीशपुर गांव निवासी व राष्ट्रीय मनुष्य एकता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने जिलाधिकारी वैशाली को आवेदन देकर करताहाँ थानाध्यक्ष संतोष कुमार द्वारा नाजायज केस में फंसाकर जेल भेजने एवं पूर्व के अन्य मामलों का पुनः समीक्षा कर न्याय दिलाने की मांग किया है.
वहीँ लालगंज बीडीओ एवं लालगंज सीओ के लापरवाह रवैये की चर्चा करते हुए प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के विकास कार्यों की जाँच करने की मांग किया है. जबकि उन्होंने स्वतंत्रता दिवस पर जूता पहनकर झण्डोत्तोलन करने वाले व देश भक्तो का दिल दुखाने वाले मंडल कारा हाजीपुर वैशाली के जेल अधीक्षक पर कार्रवाई की मांग किया है. जानकारी हो की मिथिलेश कुमार को करताहाँ पुलिस ने गांव के ही एक चाय दुकानदार के साथ मारपीट कर घायल कर देने मामले में 06 अगस्त को जेल भेज दिया था. जिसमे नाजायज रूप से केस में फ़साने का आरोप मिथिलेश कुमार ने थानाध्यक्ष पर लगाया है.