परसा(सारण) : पार्टी के पदाधिकारी द्वारा जिस उम्मीद के साथ मुझे पार्टी का नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए जिम्मेवारी दिया है।उस पर मैं खड़ा उतारने का प्रयास करूंगा।पार्टी के विकास और संगठन को मजबूत बनाने के लिए निष्ठापूर्वक कार्य करने के लिए कृत संकल्पित हुँ।उक्त बातें भाजपा के नव मनोनीत नगर पंचायत अध्यक्ष शैलेश गिरी ने भाजपा सांसद कार्यालय पर बुधवार को आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम के दौरान कहा।नव मनोनीत अध्यक्ष ने कहा की पार्टी के निर्देश के आलोक में पार्टी और संगठन की विकास के लिए जिम्मेवारी और निष्ठापूर्वक कार्य करते हुऐ कार्यकर्ताओ की मान सम्मान का ख्याल रखने की बाते कही।उन्होंने कहा कि जल्द ही नई कमिटी के गठन किया जायेगा।इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष को फूल माला से स्वागत करते हुए मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया गया।इस मौके पर चन्दन कुमार सिंह अमित कुमार सिंह गया सिंह तूफ़ान कुमार सिंह शशि कुमार मनीष कुमार सिंह सचितानन्द सिंह मुन्ना कुमार उमेश सिंह मनोज सिंह धर्वीर सिंह रामजतन सहनी चुनु सिंह समेत दर्जनो भाजपा कारकर्ताओ उपस्थित थे।




Recent Comments